उत्तराखण्डः गोदाम में भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/विकासनगर। एटनबाग इलाके में एक परचून गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

मौके पर अफरातफरी, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग को डाकपत्थर और सेलाकुई से अतिरिक्त वाहन बुलाने पड़े। आग बुझाने के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नजूल भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकामः निगम की सख्ती, अवैध दीवार-गेट ध्वस्त

सीओ विकासनगर ने किया निरीक्षण, आग के कारणों की जांच जारी
सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए। राजस्व विभाग और अग्निशमन विभाग मिलकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440