उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसो ने दी आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जांच के आदेश से आक्रोशित संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें आदेश निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी पर अशोभनीय टिप्पणी करने के झूठे आरोप लगाए गए हैं। इन झूठे आरोपों पर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जो न्यायोचित नहीं है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से झूठे आरोपों पर दिए गए जांच के आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन भेजने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, मीडिया प्रभारी शीतल साह, रमेश जोशी, भुवन जोशी, प्रशांत पंत, जगदीश बिष्ट, पीसी उपाध्याय, प्रेमचंद पांडे, आर बहुगुणा शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मानसून का कहर तेज, आठ जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट; 104 सड़कें बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440