उत्तराखण्डः सड़क पर पलटी कार, 24 वर्षीय युवक की मौत से गांव में मातम

खबर शेयर करें

समाचार सच, विकासनगर/देहरादून। देहरादून जनपद के चकराता तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। सहिया मार्ग पर अनियंत्रित हुई कार ऊपरी सड़क से नीचे वाली सड़क पर पलट गई। गंभीर रूप से घायल चालक को ग्रामीण तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दुनुवां गांव निवासी जगमोहन (24 वर्ष) पुत्र नानूराम बुधवार सुबह अपनी अल्टो कार (UK11A-6727) से सहिया की ओर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक अकेला ही सवार था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए घायल युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहिया पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. सरिता धारिया ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   हंसते-मुस्कुराते मिले थे सबसे, फिर अचानक चली गई सांसों की डोर… नहीं रहे जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी

नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल ने बताया कि हादसे के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   जोशी जी… आपका यूं अचानक चले जाना हमेशा एक अधूरापन छोड़ जाएगा

युवा की असामयिक मौत से दुनुवां गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षित वाहन संचालन की आवश्यकता पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440