उत्तराखण्ड नगर निकाय चुनावः नए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान 8 से 10 दिसंबर तक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने नए मतदाताओं को एक और अवसर प्रदान किया है। इसके लिए 8, 9 और 10 दिसंबर को राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उन युवाओं के वोटर कार्ड बनाए जाएंगे, जिनकी आयु एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरी हो रही है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव की तिथि अगले वर्ष के भीतर निर्धारित होने की संभावना है। नियमों के अनुसार, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, संशोधन करने या हटाने का कार्य नामांकन के अंतिम दिन तक किया जा सकता है।

अभियान के दौरान विशेष प्रबंध
इन तीन दिनों में सभी मतदान केंद्रों पर कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराएंगे।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

फॉर्म 1-कः नए मतदाता का नाम शामिल करने के लिए।
फॉर्म 1-खः सूची में नाम संशोधन के लिए।
फॉर्म 1-गः नाम हटाने के लिए।
भरे हुए फॉर्म मतदान केंद्रों के साथ-साथ नगर निकाय, तहसील और जनपद मुख्यालयों पर भी जमा किए जा सकेंगे। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इन फॉर्मों की सूची तैयार कर 15 दिसंबर तक निर्वाचन आयोग को भेजेंगे।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

वोटर लिस्ट वेबसाइट पर होगी उपलब्ध
अंतिम सूची तैयार होने के बाद, इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा। यह सूची नगर निकाय कार्यालयों, तहसील और जिला मुख्यालयों पर भी उपलब्ध रहेगी।

मतदाताओं से अपील
निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440