समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल का जवान आंतकवादियों के साथ जम्मू के राजौरी में हुए मुठभेड़ में शहीद हो गया। जम्मू के राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल नैनीताल जिले के हली गांव निवासी और वर्तमान में रातीघाट निवासी संजय बिष्ट (28) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। संजय के शहीद होने की खबर के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय बिष्ट नैनीताल के खैरना के रहने वाले थे।
नैनीताल के खैरना निवासी संजय ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किये हैं। संजय कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में दुश्मनों का सामना करते हुए शहीद हुए हैं. संजय की शहादत के बाद उसके परिवार में अब कोहराम मचा हुआ है। संजय की शहादत की खबर सुनकर आसपास के गांव के लोग उनके घर में जुटना शुरू हो गए हैं। संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया सेना के अधिकारियों ने उनके 28 वर्षीय भाई संजय की शहादत की जानकारी दी। उम्मीद जताई जा रही है आज शाम तक संजय का पार्थिव शरीर नैनीताल के खैरना स्थित उनके पैतृक घर पहुंच जाएगा। जहां उनके सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. नीरज बिष्ट ने बताया 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संजय वर्ष 2011-12 में रानीखेत से सेना में भर्ती हुए थे।
शहीद संजय के भाई नीरज ने बताया उनके परिवार में माता-पिता समेत दो बहने और दो भाई हैं. जिसमें से भाई संजय के शहीद होने की खबर प्राप्त हुई है। संजय के पिता खैरना स्थित पोस्ट ऑफिस में तैनात हैं.खैरना के जवान के शहीद होने की जानकारी प्राप्त हुई है। उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल लाना है. जिसके लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है। साथ ही उनके गांव के पास अस्थाई हेलीपैड निर्माण की तैयारी की जा रही है. जिससे शव को गांव में लाया जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















