उत्तराखण्डः दो युवकों के बीच हो रहा था विवाद, बीच बचाव करने आये युवक का तलवार से गला रेता, फैली सनसनी

खबर शेयर करें


समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहपुर शीतलाखेड़ा में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बीच बचाव कर रहे युवक का तलवार से गला रेत दिया गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मामले में मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शाहपुर शीतलाखेड़ा में मेले के दौरान सरबजीत उर्फ गोलू निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा व मोहित निवासी हरबंशवाला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर मोहित ने फोन कर मेला देखने आए रिश्तेदार रविंद्र उर्फ अमन निवासी चाणचक को अपने साथ झगड़ा होने की बात बताई और मौके पर बुला लिया। इस दौरान सरबजीत उर्फ गोलू मोहित पर तलवार से वार कर रहा था।

यह भी पढ़ें -   25 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

रविंद्र उर्फ अमन ने दोनों में बीच बचाव करना चाहा। जिस पर सरबजीत उर्फ गोलू ने रविंद्र उर्फ अमन के गले पर तलवार से वार कर दिया। जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेज गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   पद्मिनी एकादशी 2026: अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘पद्मिनी एकादशी’, के रूप में मनाई जाती है, जानिए व्रत रखने के नियम

वारदात की जानकारी मिलने के बाद कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440