केंद्र से उत्तराखंड को मिलेगी 24 लाख वैक्सीन मिलेगी

खबर शेयर करें

छह महीने में तीन लाख लोगों को लगेगी कोविड वैक्सीन

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में छह महीने के भीतर तीन लाख हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्करों के साथ 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुुर्गों और अन्य बीमारियों से ग्रसित (को-मार्बिड) को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश की कुल आबादी के 20 प्रतिशत के हिसाब से केंद्र से 24 लाख वैक्सीन मिलेगी। केंद्र की गाइडलाइन के अनुुसार टीकाकरण अभियान तीन चरणों में चलेगा। निदेशालय में प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहले चरण में हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन दी जाएगी। जिसका वैक्सीन निशुल्क रहेगी। दूसरे चरण में 50 साल से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों के ग्रसित लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसरे चरण में बाकी शेष लोगों को टीका लगाया जाएगा। छह माह के भीतर तीन लाख हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेमचंद्र पांडेय, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, एनएचएम के अपर मिशन निदेशक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके गुप्ता, एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आलोक सेमवाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. विकास शर्मा, आईईसी अधिकारी जेसी पांडेय आदि मौजूद थे। प्रदेश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। केंद्र से 14 या 15 जनवरी को वैक्सीन की डोज उत्तराखंड में पहुंचने की संभावना है। हवाई सेवा से वैक्सीन आएगी। वैक्सीन को दून और हल्द्वानी में कोल्ड चेन स्टोरेज में रखा जाएगा। जहां से वैन के माध्यम से वैक्सीन को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। टीकाकरण के लिए 317 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा 483 आईस लाइंड रेफ्रिजरेटर, 547 डीप फ्रीजर, तीन वॉक इन कूलर, दो वॉक इन फ्रीजर की व्यवस्था की गई है। केंद्र सरकार ने दो तरह की वैक्सीन को मंजूरी दी है। जिसमें भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन और सिरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन शामिल है। इनमें से उत्तराखंड को कोवैक्सीन की डोज मिलने की संभावना है। कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान 2118 एनएएम को वैक्सीनेटर का काम करेंगे। पहले चरण में चार सौ केंद्रों टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण की निगरानी के लिए 402 पर्यवेक्षक तैनात किए गए। वहीं, 120 अतिरिक्त पर्यवेक्षक वैक्सीनेटर का कार्य करेंगे। अभियान की व्यापकता को देखते हुए प्रदेश भर में 6509 वैक्सीनेटर चिन्हित किए गए हैं। पहले चरण के टीकाकरण अभियान के चार सौ केंद्र बनाए गए। प्रत्येक केंद्र में पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसमें एक वैक्सीनेटर, चार वैक्सीनेशन आफिसर होंगे। एक केंद्र में 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार ने खोले जिम्मेदारियों के द्वार, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल समेत 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440