सोमवार को मिलेगा उत्तराखण्ड को नया मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक कल, जानिए सीएम को लेकर किसका नाम है आगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल निशंक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुंचे। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक सम्पन्न होने के बाद मदन कौशिक की ओर से से बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक सोमवार शाम को होगी। उन्होंने बताया कि सभी नेताओं से सुझाव लिए गए है। कल बैठक में नेता का नाम तय होगा। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे। फिर विधानसभा में विधायकों की शपथ होगी। इधर एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक दिल्ली में उत्तराखंड भवन में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय लेगा।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल मॉल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाया तो होगी कार्रवाई! जिला प्रशासन ने लागू किया नो हॉर्न जोन

राज्य में भाजपा बहुमत प्राप्त करने बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। अभी तक चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे बने हुए हैं। इसके साथ ही विधायकों में कद्दावार नेता सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी के नाम की भी चर्चा है। एक नाम लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत का भी चर्चाओं में शामिल हुआ है।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, मौसम का खतरा बरकरार; देहरादून और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440