उत्तराखण्ड नौ खेल प्रतियोगिताओं में करेगा प्रतिभाग करेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया तीस साल से अधिक आयु वर्ग की महिला-पुरूष की विभिन्न नौ खेल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड भी प्रतिभाग करेगा। खेलो मास्टर स्पोर्ट्स फाउंडेशन उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत अपर नत्थनपुर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में बताया कि खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया आयु वर्ग 30 प्लस व 100 प्लस की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन दिल्ली में 30 अप्रैल से 3 मई तक कर रहा है। जिसमें एथलेटिक, बास्केटबॉल, फुटबाल, हॉकी, कबड्डी, नेटबाल, टचबाल, टेबल टेनिस, बॉलीबाल जैसे खेल होंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने को इच्छुक प्रतिभागियों से 10 अप्रैल तक अपना नाम दून स्थित कार्यलय में पंजीकृत कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   खेलते समय गहरे पानी में डूबा मासूम, बचाने उतरी महिलाएं भी फंसीं

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रत्येक खिलाडी को नेशनल प्रतियोगिता में खुद की व्यवस्था से आना जाना होगा। इस प्रतियोगिता में समस्त भारत से 100 ओलिंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाडी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता के बाद चुने गए खिलाडी आगे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने विदेश जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत, उत्तराखंड कोर्डिनेटर दिलबर सिंह बिष्ट से सम्पर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   पुदीना का पानी ठंडक ही नहीं बल्कि पाचन सुधारने, थकान कम करने और त्वचा को फ्रेश रखने में भी मदद करता है
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440