आधी रात फिर डोली उत्तराखंड की धरती, भूकंप की तीव्रता 3.1, घर छोड़ भागे लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की धरती कई बार भूकंप के झटकों से हिल रही है। यहां उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस बार उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धरती डोली है। भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। उत्तरकाशी जिले में कुछ इलाकों में हल्के झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में आसमान से टूटी आफत! एक ही वज्रपात में 200 से ज्यादा भेड़-बकरियां मरीं, 100 से अधिक अब भी लापता

अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप सोमवार, 19 दिसंबर को रात करीब 1ः50 बजे महसूस किया गया था। उत्तराखंड में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही। सोमवार तड़के आए इस भूपंक से लोग सहम गए। अच्छी बात यह है कि अब तक कहीं जान-मान के नुकसान की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें -   654.10 ग्राम चरस व पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था। इससे पहले उत्तराखंड के टिहरी में 6 नवंबर को रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440