फेडरेशन कप वूशु नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, 2 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

खबर शेयर करें

समाचार सच, छत्तीसगढ़। बिलासपुर में 24 से 28 मार्च तक आयोजित 8वीं फेडरेशन कप वूशु नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। टीम कोच रोहित यादव ने बताया कि ताऊलू इवेंट (डिमॉन्सट्रेशन इवेंट) में उत्तराखंड की अंकिता और पृथ्वी सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

इसके अलावा, कार्तिक थापा ने रजत पदक हासिल किया, जबकि हर्षित शर्मा, श्रेष्ठा लोहनी, रुषि कुमारी और पृथ्वी सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, सांडा इवेंट (फाइटिंग इवेंट) में इटली चानू ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय कोच और जज अंजना रानी सपकाल, वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ सुहेल अहमद और अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

अंजना रानी सपकाल ने बताया कि इससे पहले भी हर्षित शर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था, जबकि अंकिता और कार्तिक थापा ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440