भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है वैजयंती का पौधा, जानें इसके फायदे और सही दिशा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को पॉजिटिव एनर्जी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। वास्तु मान्यता है कि अगर सही दिशा में पौधों को लगाया जाए तो ये घर की सुदंरता बढ़ाने के साथ-साथ एनर्जी को बैलेंस रखते हैं। साथ में इनकी मौजूदगी से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है। इन्हीं में से एक पौधा है वैजयंती का। इसकी गिनती शुभ पौधों में होती है। मान्यता है कि अगर इस पौधे को वास्तु के नियमों के हिसाब से घर में लगाया जाए और इसकी सही तरीके से देखभाल की जाए तो घर का माहौल हमेशा पॉजिटिव बना रहेगा। खास बात ये है कि इस पौधे का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु जी भी से है। आइए जानते हैं वैजयंती के पौधे से जुड़ी जरूरी बातों को।

वैजयंती का पौधा है खास
धार्मिक मान्यता है कि ये पौधा भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय है। उनकी पूजा में इस फूल को शामिल करना शुभ होता है। ऐसे में घर में इसके पौधे को लगाना भी अच्छा माना जाता है। लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इसे घर के आंगन या फिर बालकनी में लगाना सही होगा। इससे घर में खुशहाली आएगी और लोगों की सोच भी पॉजिटिव होगी। अगर घर में बगीचा है तो इस पौधे को वहां भी लगाना शुभ माना जाएगा।

इस दिशा में लगाएं वैजयंती का पौधा
अगर आप अपने घर में इस पौधे को लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे सही दिशा में ही लगाएं। वास्तुशास्त्र के अनुसार इस पौधे के लिए उत्तर या फिर पूर्व दिशा सबसे शुभ होती है। दरअसल माना जाता है कि इन दोनों ही दिशाओं में पॉजिटिवि एनर्जी सबसे ज्यादा होती है। अब ऐसे में वैजयंती का पौधा इन दिशाओं में लगाया जाए तो ये एनर्जी दोगुनी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

ध्यान में रखें ये बातें

  1. वैजयंती का पौधा कभी भी अंधेरे वाली जगह पर ना रखें।
  2. घर में जहां पर सीलन है वहां इस पौधे को रखने से बचें।
  3. वैजयंती के पौधे के आसपास जूते-चप्पल या फिर डस्टबिन वगैरह ना रखें।
  4. कोशिश करें कि इसके आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई होती रहें।
  5. इसे ऐसी जगह रखें कि जहां पर इसे हल्की धूप मिलती रहे।
यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस का लोक भवन कूच, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में

वैजयंती पौधे की देखभाल का आसान तरीका

  1. इस पौधे की सबसे खास बात ये है कि इसे मेंटेन करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है।
  2. इसमें जरूरत के हिसाब से ही पानी डालें। ऐसा ना हो कि ज्यादा पानी देने की वजह से ही ये खराब हो जाए। ऐसे में बैलेंस सही बनाकर रखें।
  3. समय-समय पर इसकी पीली पड़ चुकी या फिर सूखी पत्तियों को हटाते रहें।
  4. इसके आसपास ज्यादा सामान या पेड़ पौधे ना रखें। दूसरे पौधे और इसमें थोड़ी दूरी बनाकर रखें ताकि धूप और हवा अच्छी मिले।
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440