वैश्य महासभा ने 19वें गणेश महोत्सव पर की प्रतिमा स्थापित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्य महासभा द्वारा कोरोना संक्रमण काल के चलते इस बार गणेश महोत्सव का आयोजन केवल परम्परा का निर्वहान करते हुए श्री राम मंदिर रामलीला मोहल्ला में गणपति की प्रतिमा प्रातः 11 बजे स्थापित की गयी। सबके आराध्य भगवान गणेश जी की स्थापना श्री राम मंदिर रामलीला मोहल्ला में विराजमान पंडित विवेक शर्मा द्वारा मंत्रो उच्चारण व पूजन कर की गयी। यजमान रूप में वैश्य महा सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संरक्षक बद्री प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर नीरज, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन सभी सपत्नी द्वारा पूजन किया गया।
सांध्य काल मे 6 बजे से 8 बजे तक एक बार में 4 लोगो को ही मंदिर में दर्शन किये। तत्पश्चात 8 बजे रात्रि आरती केेे बाद प्रसाद वितरण किया गया।
आज पूजन में वैश्य महा सभा के महामंत्री विनीत अग्रवाल, महिला अध्यक्ष सीमा देवल, महामंत्री खशबू जायसवाल युवा अध्यक्ष रजत माहेष्वरी, महामंत्री अतुल जायसवाल, सुशील अग्रवाल, राम बाबू जायसवाल, हीरा लाल साहू, सुनील गुप्ता, मुन्ना वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440