वैश्य महासभा ने प्रारम्भ की गणेश महोत्सव की तैयारियां, गणेश प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर करा आहवान

खबर शेयर करें

Vaishya Mahasabha started preparations for Ganesh festival, lighting a lamp in front of Ganesh idol and calling

समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्य महासभा ने प्रारम्भ की गणेश महोत्सव की तैयारियां, गणेश प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर भगवान गणेश का आहवान किया।

वैश्य महासभा हल्द्वानी (रजि.) की कार्यकारिणी की बैठक अतिथि रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। जिसका प्रारंभ महासभा के अध्यक्ष आलोक शारदा जी एवं संरक्षक गणों द्वारा गणपति जी की प्रतिमा पर पुष्पर्पण तथा दीप जला कर किया गया। संचालन महामंत्री भवानी शंकर नीरज द्वारा किया गया, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन श्री रामलीला मैदान हल्द्वानी में किया जायेगा। वैश्य महासभा के अध्यक्ष आलोक शारदा ने बताया कि इस वर्ष 19 सितम्बर से श्री गणेश महोत्सव प्रारम्भ हो रहा है जो कि 24 सितम्बर तक चलेगा और 25 सितम्बर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। वैश्य महासभा के महामंत्री भवानी शंकर नीरज द्वारा बताया गया कि श्री गणेश महोत्सव का शुभारम्भ 19 सितम्बर को श्री गणेश जी की मूर्ति की भव्य स्थापना से की जाएगी। तत्पश्चात 19 सितम्बर से लेकर 24 तारीख तक प्रतिदिन प्रातः और सायं आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा।
साथ ही प्रतिदिन सायं 5.00 बजे से प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें नगर और आसपास की विभिन्न प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा भागीदारी की जाएगी।
21 सितम्बर को 03 से 09 वर्ष के छोटे बच्चों का फैंसी ड्रेस कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 22 सितम्बर को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक एवं उत्तराखण्ड बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त मेधावी छात्र- छात्राओं को वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 23 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे से वैश्य महासभा द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसी दिन प्रख्यात भजन गायक श्री ध्रुव शर्मा एवं स्वर्ण श्री जी द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही श्री गणपति बप्पा को छप्पन भोग लगाया जाएगा एवं रामलीला मैदान में इस बार भी एक कला प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, जिसमें हल्द्वानी और उसके आसपास रहने वाले कलाकार अपने द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट चित्रों को कला प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। 24 सितम्बर को दोपहर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सामाजिक विषयों (श्री गणपति महाराज का चित्र व मिशन चन्द्रयान-3 का चित्र) को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन होगा। 25 सितम्बर को प्रातः 8 बजे विसर्जन पूजा, हवन एवं आरती व दोपहर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है तत्पश्चात दिन में भव्य शोभायात्रा श्री गणेश जी की मूर्ति विसर्जन हेतु निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए रानीबाग को प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम में संरक्षक विनय लाहोटी, बद्री प्रसाद गुप्ता, बिन्देश गुप्ता एडवोकेट, सुशील अग्रवाल, भगवान सहाय अग्रवाल, विवेक कश्यप, उमेश गुप्ता, पूनम अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440