वास्तु दोष: घर में ऐसी मछली रखने से चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा घर के सदस्यों का सौभाग्य

खबर शेयर करें

Vastu Dosh: Keeping such fish in the house will bring good luck, good fortune of the family members will increase.

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। घर और आस-पास रखी हर चीज के लिए वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए हैं। वैसे ही घर में एक्वेरियम रखने के भी कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। परंतु क्या आप जानते हैं कि एक्वेरियम में कौन सी मछली रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, किस रंग की मछली शुभता का प्रतीक मानी जाती है…

यह भी पढ़ें -   वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

गोल्डन फिश लाएगी सुख समृद्धि
मान्यताओं के अनुसार, घर में गोल्डन रंग की मछली रखनी बहुत ही शुभ मानी जाती है। यह मछली घर का सौभाग्य बढ़ाती है और इसे सबसे पवित्र और संपन्नता वाली मछली माना जाता है। गोल्डन फिश आपके जीवन में भी चमक बिखेर सकती है।

कहां रखें गोल्डन फिश
घर में गोल्डन फिश ड्राइंग रुम या फिर घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी शुभ मानी जाती है। 8 गोल्ड फिश के साथ आप 1 काली मछली घर में रख सकते हैं।

इस रंग की मछली भी होती है शुभ
इसके अलावा गहरे रंग जैसे काले, नीले या फिर ग्रे रंग की मछलियां घर में से नेगेटिव एनर्जी बाहर निकालती हैं। इसके अलावा लाल रंग के मछलियां घर में सौभाग्य को बढ़ावा देती हैं।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस दिशा में रखें एक्वेरियम
घर में एक्वेरियम एक सही दिशा में रखना जरुरी है। यदि आपका एक्वेरियम बड़ा है तो उसे आप पश्चिम दिशा और छोटे एक्वेरियम को आप पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इसके अलावा उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा भी एक्वेरियम रखने के लिए शुभ मानी जाती है।


कितनी मछलियां होती हैं शुभ

एक्वेवरियम में कितनी मछलियां रखनी चाहिए इसके भी वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं। यदि वास्तु के अनुसार, मछलियां घर में न रखी जाएं तो नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। इसके अनुसार, एक्वेरियम में कम से कम 9 मछलियां रखनी शुभ मानी जाती हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440