वास्तु: क्या घर में कैक्टस का पौधा लगाना शुभ है? जानें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हमारे आस-पास का सारा सामान यदि वास्तु के नियमों के अनुसार रखा होता है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि घर में लगे हुए पौधों के लिए भी कुछ वास्तु नियम और दिशा निर्धारित है। लोग घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए पेड़- पौधे लगाते हैं और यही पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

आमतौर पर घर में तुलसी, नीम, शमी और मनी प्लांट जैसे पौधे लगाए जाते हैं और इन्हें सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। वहीं कुछ ऐसे भी पौधे हैं जो घर की समृद्धि के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं।

दरअसल यदि वास्तु की मानें तो घर में पौधों के होने से कई शुभ-अशुभ फल मिलते हैं। आइए से जानें ऐसे ही पौधों में से एक कैक्टस से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में और जानें कि क्या घर में इस पौधे का होना शुभ है या इससे कुछ नुकसान हो सकते हैं।  

क्या हमें घर पर कैक्टस रखना चाहिए?
वास्तु विशेषज्ञ का कहना है कि कैक्टस आपके घर में बुरी ऊर्जा का संचार कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि कैक्टस के पत्तों पर नुकीले और कांटेदार कांटे बुरी ऊर्जा लाते हैं। कैक्टस आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है और घर में रहने वालों के मन में भी बुरे भावों को बढ़ाता है।

इससे घर के लोगों के मन में चिंता और तनाव बना रहता है। इसी वजह से घर में इस पौधे को रखने की सलाह दी जाती है। वैसे यह भी कहा जा सकता है कि यदि इस पौधे को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखा जाता है तो ये नकारात्मकता का कारण नहीं बनता है। 

यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान

कांटे वाले पौधे घर में क्यों नहीं लगाने चाहिए 
कैकटस ही नहीं बल्कि अन्य कांटे वाले पौधे भी घर में रखने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे पौधे घर में रखने से बिना वजह की कलह बढ़ती है और सुख समृद्धि दूर हो जाती है। 
घर में कैक्टस रखने की सही दिशा 

यदि आप सजावट के लिए घर में कैक्टस का पौधा रख रही हैं तो आपको इसकी दिशा का सही ज्ञान होना चाहिए। अगर इसे सही जगह पर रखा जाए तो ये वास्तव में यह आपकी मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए, जब इसे खिड़की या छत पर रखा जाता है, तो यह उस नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है और घर में आने वाली ऊर्जा को रोकने में मदद करता है। इस अवस्था में कैक्टस का पौधा आपके घर का रक्षक बन जाता है। 

यदि आप सजावट के लिए घर में कैक्टस का पौधा रख रही हैं तो आपको इसकी दिशा का सही ज्ञान होना चाहिए। अगर इसे सही जगह पर रखा जाए तो ये वास्तव में यह आपकी मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए, जब इसे खिड़की या छत पर रखा जाता है, तो यह उस नकारात्मक ऊर्जा को दूरकर सकता है और घर में आने वाली ऊर्जा को रोकने में मदद करता है। इस अवस्था में कैक्टस का पौधा आपके घर का रक्षक बन जाता है। वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कैक्ट्स रखने से नौकरी में आ रही समस्या दूर होती है। 

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार

किस दिशा में न रखें कैक्टस का पौधा 
यदि आप सजावट के लिए घर में कैक्टस का पौधा रख रही हैं तो आपको इसकी दिशा का सही ज्ञान होना चाहिए। अगर इसे सही जगह पर रखा जाए तो ये वास्तव में यह आपकी मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए, जब इसे खिड़की या छत पर रखा जाता है, तो यह उस नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है और घर में आने वाली ऊर्जा को रोकने में मदद करता है। इस अवस्था में कैक्टस का पौधा आपके घर का रक्षक बन जाता है। वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कैक्ट्स रखने से नौकरी में आ रही समस्या दूर होती है। 

किस दिशा में न रखें कैक्टस का पौधा 
कैक्टस का पौधा यदि आप घर में लगाती हैं तो इसके लिए सही दिशा का होना जरूरी है। इस पौधे को सूरज की रोशनी में रखना चाहिए जिससे इसकी नकारत्मक ऊर्जा को कम किया जा सके और इसे कभी भी घर की दक्षिण दिशा में और पूर्व दिशा में ला लगाएं। इन दिशाओं में लगा कैक्टस का पौधा आपके घर में समस्याएं पैदा कर सकता है। 

इस प्रकार यदि आप घर में कैक्टस का पौधा लगा रही हैं तो इससे जुड़ी वास्तु की बातों को जरूर ध्यान में रखें।  

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440