वास्तुशास्त्र: डस्टबिन अगर सही दिशा में ना रखा जाय तो घर के सदस्यों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना

खबर शेयर करें

Vastu Shastra: If the dustbin is not kept in the right direction then the members of the house may have to face problems.

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। घर का हर कोना आज वास्तु शास्त्र के अनुसार बनाया और सजाया जाता है। कौन सी चीज कहाँ पर रखनी है इसके लिए भी वास्तु शास्त्र का सहारा लिया जाता है। वास्तु के मुताबिक किसी दिशा में क्या चीज रखी है इसका भी बहुत असर पड़ता है। वास्तु में हर चीज की एक निश्चित दिशा तय की गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज में ऊर्जा होती है। वास्तु के इन नियमों का पालन ना करने पर घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें -   17 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

घर में किसी सामान को सही दिशा में ना रखने के विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। घर की ऐसी ही एक वस्तु है डस्टबिन (dustbin) जिसे हम कचरा पात्र कहते हैं। वास्तु शास्त्र इस को रखने के बारे में जानकारी देता है। वास्तु के अनुसार अगर घर में रखा हुआ कूड़ादान सही स्थान पर नहीं है तो परिवार के सदस्यों पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आइए डालते हैं एक नजर वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के डस्टबिन को कहाँ पर रखा जाना चाहिए
उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए डस्टबिन

वास्तु के मुताबिक डस्टबिन कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा में ना रखें। उत्तर-पूर्व की दिशा देवताओं की दिशा मानी गई है। इस दिशा में कूड़ादान रखने से घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से घर में वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके प्रभाव से घर के सदस्यों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अलावा पूर्व, दक्षिण-पूर्व और उत्तर की दिशा में भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इससे घर वालों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

डस्टबिन रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक डस्टबिन हमेशा घर के अंदर ही होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना ही शुभ होता है। ये दिशाएं कूड़ा विसर्जन के लिए उचित मानी गई हैं। वास्तु में इन दिशाओं में डस्टबिन रखना अच्छा बताया गया है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम की दिशा में भी डस्टबिन को रखा जा सकता है। इन दिशाओं में डस्टबिन रखने से वास्तु दोष नहीं लगता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440