सब्जी मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद, यहां से सब्जियां लाएंगे व्यापारी

खबर शेयर करें

50 वाहनों से होगी सब्जी की बिक्री : मंडी अध्यक्ष

समाचार सच, देहरादून। देहरादून में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सब्जी मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद मंडी को खाली कराके आढ़तियों और मजदूरों को बॉम्बे बाग में क्वारंटीन करने के आदेश दिए। इस दौरान मंडी खाली करने की कार्रवाई के दौरान देर शाम तक यहां अफरातफरी का माहौल रहा। इधर, इस बात को लेकर भी खासी गहमा गहमी रही कि अब शहर में ताजी सब्जियां कहां से आएंगी। हालांकि, इसके लिए व्यापारियों को बिहारीगढ़ और ऋषिकेश से सब्जियां लाने की छूट दी गई है। मंडी में दो सप्ताह पहले एक आढ़ती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मंडी को कुछ दिन के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन किया गया था। लेकिन, संक्रमण नहीं रुका। पहले आढ़ती के परिजन और उसके मुंशी में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब इसके बाद अन्य आढ़तियों और दुकानदारों में भी संक्रमण बढ़ गया। मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि पहले मंडी में सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रिटेल व्यापारी बिहारीगढ़ और ऋषिकेश से सब्जियां ला सकते हैं। मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि मंडी समिति की ओर से पहले से ही 15 से 20 वाहनों के माध्यम से सस्ती सब्जी सप्लाई की जा रही है। इसके बाद इस संख्या को अब बढ़ाया जाएगा। समिति का लक्ष्य है कि मंडी बंद रहते समय कम से कम 50 वाहनों से सस्ती सब्जी शहर में सप्लाई की जाए। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440