कई माह बाद सब्जियों के दाम में आई गिरावट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कई माह बाद सब्जियों ने आम आदमी को कुछ राहत दी है। आलू समेत अन्य सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। हालांकि, प्याज-टमाटर के भाव अभी भी चढ़े हुए हैं। मौसमी सब्जियों की उपलब्धता बढ़ने से अभी सब्जियों के और सस्ता होने की उम्मीद है। निरंजनपुर मंडी में सब्जी के थोक भाव कम हो गए हैं। स्थानीय सब्जियों की उपलब्धता बढ़ने और अन्य राज्यों से भी आवक में सुधार आया है। सबसे ज्यादा राहत आलू ने दी है। मंडी में आलू का थोक भाव 14-15 रुपये किलो पहुंच गया है। वहीं प्याज का थोक दाम 30 रुपये और टमाटर का 25 रुपये बना हुआ है। इस संबंध में मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि अब सीजनल सब्जियां बड़ी मात्रा में पहुंच रही हैं। जिससे सब्जियों के दामों में कमी आई है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि राजस्थान और मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में प्याज और आलू की आवक हो रही है। इसके अलावा स्थानीय सब्जियां भी पर्याप्त मात्रा में आने लगी हैं। इसी वजह से दामों में भी गिरावट आ रही है। उम्मीद है कि जल्द ही नासिक से प्याज की आवक बढ़ जाएगी। जिससे प्याज के भाव गिर सकते हैं। टमाटर की भी नई फसल जल्द बाजार में आ जाएगी।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग में खूनी बवाल: पार्किंग विवाद के बाद तलवारें चलीं, 5 घायल, 3 घंटे ठप रहा बदरीनाथ हाईवे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440