खाई में गिरा वाहन, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। उत्तराखण्ड के टिहरी के तोताघाटी के पास यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। रविवार को सुबह जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी द्वारा ैक्त्थ् को सूचना दी गयी कि तोताघाटी के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना मिलते ही एसआई धर्मेंद्र पंवार अपनी रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 02 लोगों में से एक को घायल अवस्था मे बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल भिजवाया गया।जबकि दूसरे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। मृतक की पहचान दिनेश सिंह चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी विकासनगर जनपद देहरादून के रूप में हुई है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है । जिसके शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायल युवक की पहचान देव सिंह चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी विकासनगर देहरादून के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440