बनभूलपुरा पुलिस की गिरफ्त में आया मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर

खबर शेयर करें

Vicious thief who stole motorcycle came under the arrest of Banbhulpura police

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी(Banbhulpura police stole motorcycle) करने वाले शातिर चोर को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस शातिर चोर से पूछताछ कर रही है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार दिनांक 8 जनवरी को क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की तहरीर मो0 जावेद पुत्र शाहिद निवासी इन्द्रानगर द्वारा दी गयी। तहरीर के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या यूके04पी-2790 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी जेल के बाहर खूनी साजिश का शक! बाजपुर से पीछा करते हुए पहुंचे बदमाश, पुलिस ने 3 को दबोचा

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी (Neeraj Bhakuni) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को शुक्रवार को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल चोर सैफ सैफ अली पुत्र हसीन उर्फ हथौडा निवासी गफूर बस्ती आंवला गेट से करीब 50 मीटर गोला पुल की ओर जंगल की तरफ जाते हुए देखा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को चोरी की गयी मोटरसाइकिल के साथ जंगल से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार सैफ पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर, का0 कमल पन्त, दिलशाद अहमद भी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल में मिलावटखोरों और कालाबाजारियों की अब खैर नहीं! CM धामी के निर्देश पर सख्त हुआ प्रशासन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440