समाचार सच, हल्द्वानी। अगर आप डांस या योग प्रेमी हैं, अथवा लॉकडाउन में घर में रहकर विभिन्न शैली में डांस करते हैं तो आपके लिए यूट्यूब पर छाने का मौका है। आपको अपना डांस या योगाभ्यास का वीडियो बनाकर 3 मई तक भेजना है इसके लिए सामाजिक दूरी का प्रयोग आवश्यक है।
गौरतलब है कि बाजपुर के युवा अमन जो उभरते हुए संगीतकार है उन्होंने इसके लिए अभिनव पहल करते हुए युवाओं को एक मंच देने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान घर में उनकी बनाई एक धुन पर डांस अथवा योग-प्रस्तुति के बनाये वीडियो उन्हें भेजने है। उस धुन को यहां से डाउनलोड भी किया जा सकता है –
https://www.facebook.com/AmanSabbarwalMusic/videos/2964233713643375/
डांस समस्त भारतीय शास्त्रीय शैलियां, वेस्टर्न, कन्टम्परेरी, हिप-हॉप, बॉलीवुड या किसी प्रदेश का लोक नृत्य भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि जो डांस का वीडियो फाइनल में चयनित होता है उसे यूट्यूब पर अपलोड किया जायेगा।
इस चौलेंज में भागीदारी करने के नियम इस प्रकार से होंगे –
1- वीडियो अपलोड करने की अंतिम तिथि 03 मई 2020 रात 11.30 बजे तक है।
2- वीडियो फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AmanSabbarwalMusic पर अपलोड करनी है, और अपने किन्ही 4 साथियो को भी वीडियो बनाने के लिए नामांकित / टैग भी करना है, जो इस चौलेंज को स्वीकार कर सकें।
3- वीडियो अपलोड करने में, टैग करने में, डच्3ऑडियो फाइल डाऊनलोड करने में अथवा कोई भी समस्या आये तो इनबॉक्स में मैसेज करें, हमारी टीम आपका समाधान करेगी।
6- वीडियो बनाने में सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉकडाउन का पूरी तरह पालन अनिवार्य है। एवं वीडियो को अच्छी रोशनी में बनाने का प्रयास करें ।
7- यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। इसका उद्देश्य केवल लॉकडाउन में घरों पर बैठे लोगों की कला को सामने लाना एवं वर्तमान स्तिथि में सकारात्मकता को बढ़ाना है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


