मॉर्निंग वॉक से सुबह की ताजी हवा, शुद्ध वातावरण और सूर्य की ताजी किरणों से प्राप्त होने वाली विटामिन डी बेहद गुणकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जब भी हेल्थ और फिटनेस को लेकर मन में चिंता सताती है, तब सबसे पहले मॉर्निंग वॉक पर जाने का ख्याल आता है। सुबह की सैर फिट और स्वस्थ रहने के नियम का एक अहम हिस्सा है। सुबह की ताजी हवा, शुद्ध वातावरण और सूर्य की ताजी किरणों से प्राप्त होने वाली विटामिन डी स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी होती है। साथ ही सुबह की सैर के फायदे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं।

शरीर को स्वस्थ व फिट रखने के लिए आपको सुबह की सैर को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपको नहीं पता की मॉर्निंग वाक कैसे करते हैं, मॉर्निंग वाक के क्या फायदे हैं और मॉर्निंग वाक करने का सही तरीका क्या हैं तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके मन में चल रहे सभी सवाल दूर हो जाएंगे।

मॉर्निंग वाक खास इसलिए है की इस समय आपको एक अलग ही वातावरण मिलता है। सुबह की ताजी हवा, पक्षियों की मधुर आवाज और शांत वातावरण आपको केवल इसी समय ही मिल सकता है और इन सब से आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होगी। तो आइये सुबह की सैर के फायदे यानी मॉर्निंग वाक के फायदे के बारे में जानते हैं।

  • सुबह की सैर करने से आलस दूर होगा
  • मॉर्निंग वाक से मोटापे का खतरा कम होता है
  • दिल के स्वास्थ्य के लिए सुबह की सैर के फायदे
  • डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मददगार
  • बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा
  • हड्डियां मजबूत रहती हैं
  • पेट की समस्याओं से छुटकारा
  • तनाव कम होता है
  • शरीर में ऊर्जा बढ़ती है
  • अच्छी नींद आने में मदद मिलती है
  • कैंसर के खतरे को कम करें
  • त्वचा के लिए फायदेमंद
  • इम्युनिटी मजबूत होती है
  • मांसपेशियां मजबूत होती हैं
  • दिमाग के लिए फायदेमंद
  • गुस्सा शांत रहता है
  • सोशल फोबिया से बाहर निकलने में मदद मिलती है
  • एक्सरसाइज का अच्छा विकल्प
  • आंखों के लिए फायदेमंद
  • फिट रहने का सबसे अच्छा तरीका

आज की तारीख में फिट रहना किसे पसंद नहीं हैं। हर कोई चाहे वह लड़का हो या लड़की फिट और अच्छा दिखना चाहते हैं। फिट रहने का तरीका हैं की आप रोज सुबह जल्दी उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाए। मॉर्निंग वॉक करने से कैलोरी बर्न होती हैं, पेट कम होता हैं, चेहरे पर रौनक आती हैं और मासपेशियां मजबूत होती हैं।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं कि रोजाना करेले का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं

दोस्तों मॉर्निंग वॉक के फायदे जितने गिनाए जाए उतने कम हैं, इनकी एक बहुत लंबी लिस्ट बन सकती हैं। इस पोस्ट में हमने आपको कुछ महत्वपूर्ण मॉर्निंग वॉक करने के फायदे बताए हैं।

मॉर्निंग वॉक करने का तरीका (नियम)

  • मॉर्निंग वॉक के लाभ जानने के बाद अगर आप भी मॉर्निंग वॉक करने की सोच रहे हैं तो आपको मॉर्निंग वॉक के नियम जरूर पता होने चाहिए, जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के वॉक कर सकते हैं।
  • मॉर्निंग वॉक करने के लिए रात को जल्दी सो जाए जिससे की सुबह तक आपकी नींद पूरी हो जाए और आप सुबह फ्रेश मूड से मॉर्निंग वॉक पर जा सके।
  • मॉर्निंग वॉक पर जाते समय एक पानी की बोतल साथ रख ले और प्यास लगने पर पानी पीते रहे इससे बॉडी में डिहाइड्रेशन नहीं होगी।
  • मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए आरामदायक ढीले कपड़े ही पहने।
  • हो सके तो मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए फिटनेस बैंड या फिटनेस वॉच का इस्तेमाल करें। फिटनेस बैंड की मदद से आप जान पाएंगे की आपने कितनी कैलोरी बर्न की हैं, कितनी देर वॉक की हैं और कितने स्टेप चले हैं।
  • अगर वॉक करते समय शरीर मे किसी तरह की कोई समस्या हो तो तुरंत वॉक करना बंद कर दें, जबरदस्ती कभी भी वॉक न करें।
  • वॉक की शुरुआत और अंत धीरे कदमों से करें।
  • टहलते समय सांस अंदर बाहर लेते और छोड़ते रहें।
  • अपना पूरा ध्यान वॉक पर ही रखें। मन में कोई अन्य विचार न लाए।
  • पहले दिन ही लंबे समय तक वॉक न करें धीरे धीरे वॉक करने का समय बढाये।
  • वॉक करने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें, शरीर का तापमान सामान्य हो जाने पर ही पानी पिये।
  • सुबह खाली पेट वॉक न करें वॉक करने से पहले थोड़ा कुछ खा लें। वॉक करने से पहले बहुत ज्यादा भारी भोजन भी न करें।

मॉर्निंग वॉक का सही समय-

  • दोस्तों सुबह की सैर के फायदे आपको सही तरीके से तभी मिलेंगे जब आप सुबह सही टाइम पर मॉर्निंग वॉक करेंगे। मॉर्निंग वॉक करने का सही समय तब होता हैं जब सूर्य की रोशनी धरती पर पड़ती हैं और जब सूरज की किरणें नर्म होती हैं।
  • सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच आप मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं ये मॉर्निंग वॉक करने का सबसे अच्छा समय हैं। सूर्याेदय से पहले भी मॉर्निंग वॉक नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें -   26 जुलाई 2024 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

मॉर्निंग वॉक कितनी देर करना चाहिए ?
अपनी शारीरक क्षमता के अनुसार आप मॉर्निंग वॉक 30 मिनट से लेकर 60 मिनट तक कर सकते हैं। बूढ़े व्यक्तियों को 30-40 मिनट मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए जबकि डायबिटीज के मरीजों को 45-50 मिनट मॉर्निंग वॉक जरूर करनी चाहिए। मॉर्निंग वॉक करने में कोई जबरदस्ती न करें, अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही वॉक करें।

मॉर्निंग वॉक से पहले क्या खाएं
कुछ लोगों का यह भी सवाल होता हैं की मॉर्निंग वॉक से पहले क्या खाना चाहिए या मॉर्निंग वॉक से पहले क्या पीना चाहिए। आपको बता दें की सुबह खाली पेट कभी भी मॉर्निंग वॉक पर न निकले। मॉर्निंग वॉक पर जाने से कुछ देर पहले आप सेब, केला, पपीता जैसे फल, फलों का जूस या ब्लैक कॉफी पी सकते हैं, इससे आपके शरीर में थोड़ी एनर्जी आएगी जो मॉर्निंग वॉक में आपकी मदद करेगी। मॉर्निंग वॉक से पहले बहुत ज्यादा खाना भी नहीं खाना चाहिए, हल्का खाना ही खाएं।

मॉर्निंग वॉक के बाद क्या खाना चाहिए
मॉर्निंग वॉक के बाद आपके शरीर को एक पौष्टिक नाश्ते की जरूरत होगी। मॉर्निंग वॉक के बाद आप नाश्ते में दलिया, ओट्स, फलों का जूस, अंडा, दूध या फिर फलों में से कुछ भी ले सकते हैं। मॉर्निंग वॉक के बाद तैलीय भोजन और मैदे से बनी चीजों के सेवन से दूर रहें।

मॉर्निंग वॉक के नुकसान
अगर आप मॉर्निंग वॉक सुबह सही समय पर न करके देर से तेज धूप निकलने के बाद करेंगे तो आपके शरीर को इससे नुकसान हो सकता हैं। तेज धूप से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता हैं, शरीर में थकावट हो सकती हैं और चक्कर आ सकते हैं। इसलिए तेज धूप में कभी भी मॉर्निंग वॉक नहीं करनी चाहिए। इसके साथ साथ अगर आपको किसी भी तरह की कोई गंभीर बीमारी हैं तो आप अपने डॉक्टर की सलाह से ही मॉर्निंग वॉक करें।

नोट: फिट रहने, स्वस्थ रहने, खुश रहने और रोगों से दूर रहने में नियमित मॉर्निंग वॉक करना बहुत फायदेमंद होता हैं। सुबह टहलने से शरीर के अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न होती हैं जो शारीरिक तनाव को कम करने के साथ साथ मानसिक तनाव हो भी कम करने में मदद करती हैं। इसके साथ साथ जो लोग उम्र में ज्यादा हैं और जो एक्सरसाइज नहीं कर सकते उनके लिए मॉर्निंग वॉक एक सबसे अच्छी एक्सरसाइज हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440