कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तराखंड की पांचों सीट पर शुरू हुआ मतदान, शाम पांच बजे तक डाल सकते हैं वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले ही चरण में मतदान है। प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

देहरादून के एक मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंच रहे लोगों से मोबाइल बाहर रखवाए जाने पर बूथ के बाहर पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। आयोग की ओर से पहले भी इस संबंध में बताया गया था कि मतदाता अपना वोट डालने जाएं तो मोबाइल, कैमरा, ईयरफोन आदि उपकरणों को घर छोड़कर जाएं।

मतदान से पहले सभी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल शुरू हो गया है। मतदान शुरू हो गया हैं, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: किसी आकस्मिक या अकाल घटना (जैसे दुर्घटना, गंभीर बीमारी, हत्या या आत्महत्या) के कारण मृत्यु हो जाने पर कब किया जाता है श्राद्ध

बता दें कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट जिसमें गढ़वाल मंडल की हरिद्वार, गढ़वाल और टिहरी के साथ कुमाऊं मंडल की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर और सुरक्षित सीट अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के मतदाताओं पर इस बार अपना सांसद चुनने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने की भी बड़ी जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.58 लाख मतदाता; छूटे नाम जोड़ने के लिए 7 अक्टूबर से विशेष अभियान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440