व्यापार मंडल चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, रविवार की सुबह 8 बजे से होगा मतदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। नगर व्यापार मंडल लालकुआं के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने जारी बयान में बताया कि 31 मई को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति ने आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल की प्रदेश इकाई की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश चुनाव प्रभारी रावेल सिंह आनंद तथा प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर लालकुआं पहुंचे और चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव संचालन समिति को निष्पक्ष, स्वच्छ और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में नियम तोड़ने वाले होमस्टे पर प्रशासन का शिकंजा, 150 का पंजीकरण रद्द

प्रदेश मंत्री एवं पर्यवेक्षक रूपेंद्र नागर ने बताया कि चुनाव संचालन समिति, मुख्य चुनाव अधिकारियों और सहायक चुनाव अधिकारियों ने मतदान को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। मतदान शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होकर अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।

उन्होंने सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि व्यापार मंडल के सशक्त नेतृत्व के चयन में प्रत्येक व्यापारी की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः पुताई का काम करने वाला निकला लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड, 24 घंटे में धरा

चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा, चुनाव अधिकारी संजय जोशी तथा सहायक चुनाव अधिकारियों में रंजीत बोरा, लालचंद सिंह, अरुण जोशी, धीरज संभल, सुभाष नागर, दीप नयाल, ईलमा और राजकुमार सेतिया सहित पूरी टीम पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी हुई है। चुनाव संचालन समिति ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान को लेकर भरोसा जताया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440