कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारी को स्वस्थ्य रखने में अखरोट, लहसुन, ओट्स और अलसी निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के उद्देश्य से हर साल सितंबर माह को नेशनल कोलेस्ट्रॉल अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जाता है। इसके अंतर्गत हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने वाले आहार के बारे में जानना भी जरूरी है ताकि आप बीमारियों से बचे रहें। गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाने के उपाय बता रही हैं कंसल्टेंट डाइटीशियन, न्यूट्रीशनिस्ट, डॉ. सुरभि पारीक…

अलसी
अलसी में मौजूद ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट और नर्व्स फंक्शन को नियंत्रित करते में सहायक होता है। इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर्सशरीर में कोलेस्ट्रॉल की अतिरिक्त मात्रा को कम करने में सहायक है।

कैसे खाएं – एक या दो चम्मच अलसी को सेंककर खाएं। इसे गुनगुने पानी में मिलाकर भी खा सकते हैं।

लहसुन

इसमें कई ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होते हैं। शोध के अनुसार लहसुन को नियमित रूप से खाने पर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 9 से 15 प्रतिशत तक घट सकता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कुछ लोग गार्लिक सप्लीमेंट्स भी लेना पसंद करते हैं। इसके बजाय लहसुन खाना ज्यादा फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें -   शिक्षकों का सरकार पर दबाव बढ़ा, मांगें न मानीं तो जनगणना बहिष्कार का ऐलान

कैसे खाएं – प्रतिदिन लहसुन की दो कलियां छीलकर खाएं। इसकी चटनी बनाकर या सब्जियों में डालकर भी खा सकते हैं।

ग्रीन टी

जर्नल ऑफ द अमेरिकन डाईटेटिक एसोसिएशन में प्रकाशित शोध के मुताबिक ग्रीन टी के असर से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा पांच से छह गुना कम हो जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कैटेचीन कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण से बचाता है। जो लोग रोज ग्रीन टी पीते हैं उनमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी कम रहता है।

कैसे पिएं – इसे बिना शक्कर डाले पिएं। इसमें नींबू का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

अखरोट

अखरोट खाने से 15 फीसदी तक कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ओमेगा-3 और मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सूजन को कम करने में मदद करते हैं, इससे रक्त वाहिकाओं के कार्य में सुधार होता है। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई भी अधिक मात्रा में होता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान

कैसे खाएं – ऐसे ही खाएं। इसे फ्रूट सलाद में या अन्य ड्राईफ्रूट्स के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

ओट्स

ओट्स में फाइबर्स और बीटा ग्लूकेन की पर्याप्त मात्रा होती है। यह आंतों की सफाई करने में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। नियमित तौर पर नाश्ते में ओट्स खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में मदद मिलती है। ओट्स से बनी ब्रेड भी आपके लिए फायदेमंद होगी। इस पर अपने पसंदीदा फ्रूट्स की फीलिंग कर सकते हैं।

कैसे खाएं – इसे दूध और नट्स में मिलाकर खा सकते हैं। मसाला ओट्स खाएं।

सोयाबीन

इसमें मौजूद एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने में सहायक होता है। अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है तो सोयाबीन का इस्तेमाल न करें। इसमें मौजूद प्रोटीन की अधिक मात्रा आपकी समस्या बढ़ा सकती है। खाना बनाने के लिए राइसब्रान या ऑलिव ऑयल का यूज करें। इसकी सीमित मात्रा एक दिन के लिए पर्याप्त है।

कैसे खाएं – सोयाबीन को उबालकर खा सकते हैं। सोया मिल्क और सोया बड़ी भी आपके लिए फायदेमंद है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440