घुटने और कमर दर्द से छुटकारा चाहते हैं? हल्के हों और मोटापा घटाएँः डॉ. अंकिता की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (स्वास्थ्य डेस्क)। केवल शरीर की बनावट ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी भारी असर डालता है मोटापा। हल्द्वानी की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अंकिता का कहना है कि अत्यधिक वजन घुटनों और रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे कमर और घुटने की दर्द की समस्याएँ बढ़ जाती हैं। मोटापे के कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस और स्पॉन्डिलाइटिस जैसी बीमारियाँ भी समय से पहले सामने आ सकती हैं।

डॉ. अंकिता के अनुसार, वजन नियंत्रित रखना इन समस्याओं से बचाव का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली बेहद जरूरी हैं। हल्की एक्सरसाइज, पैदल चलना या साइकिलिंग जोड़ों को लचीला बनाते हैं, जबकि योग और फिजियोथैरेपी के व्यायाम कमर दर्द कम करने में कारगर हैं।

साथ ही, डॉ. अंकिता ने बताया कि स्टीम बाथ, कपिंग, डीप हीट और स्लिमिंग थैरेपी भी वजन घटाने और दर्द कम करने में मददगार हैं। तनाव से दूर रहना, पर्याप्त नींद लेना और मेडिटेशन करना भी स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 1 नवंबर 2026, रविवारअहोई अष्टमी पर रवि पुष्य योग का विशेष संयोग, खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ दिन; जानिए सभी 12 राशियों का हाल

उन्होंने लोगों से अपील की कि भोजन में हरी सब्जियाँ, फल, फाइबर युक्त आहार शामिल करें, पर्याप्त पानी पिएँ, ग्रीन-टी का सेवन करें और मीठा कम करें। समय पर भोजन करना भी वजन घटाने की दिशा में अहम कदम है।

यह भी पढ़ें -   सितारगंज में रफ्तार का कहर: मां-बेटियों को कार ने कुचला, मां और 7 साल की बेटी की मौत

डॉ. अंकिता ने चेताया कि यदि लोग मोटापे पर नियंत्रण पा लें, तो न केवल घुटने और कमर दर्द, बल्कि ऑस्टियोआर्थराइटिस और स्पॉन्डिलाइटिस जैसी गंभीर समस्याओं से भी बचाव संभव है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440