उत्तराखंड में मौसम ने बदल ली करवट, अधिकतम तापमान ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ समेत मैदानी जिलों में बादलों ने डेरा डाल लिया है। बारिश और बर्फबारी की आशंका के बीच न्यूनतम तापमान ने भी गोता लगा लिया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के 3000 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले तीन दिन बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। जबकि, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। सुबह से धूप खिली रहने के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदला और बादलों ने डेरा डाल लिया। दून समेत आसपास के इलाकों में बारिश के आसार रहे। जबकि, चारधाम सहित औली और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी की आशंका बनी रही। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। यह क्रम 12 दिसंबर तक बना रह सकता है। दून में अधिकतम तापमान ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2016 के बाद पहली बार दून का अधिकतम तापमान दिसंबर माह में 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा अन्य शहरों का अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440