उत्तराखंड में मौसम की भविष्यवाणीः हल्की बारिश और कोहरा होने की संभावना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में 23 नवंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन 23 नवंबर को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है और राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर के समय मौसम मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकतम तापमान के लगभग 27°C तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का आदेश

23 नवंबर को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है। इसके चलते इन इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए घने कोहरे से सतर्क रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः एक करोड़ के लालच में गंवाई जिंदगी भर की कमाई! 72 लाख की साइबर ठगी से सीखिए, वरना अगला नंबर आपका हो सकता है

उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में 26 नवंबर तक मौसम में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होने की संभावना है। 23 नवंबर को छोड़कर बाकी दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। साथ ही, ठंड बढ़ने का अनुमान है और 22 से 24 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ-साथ उत्तराखंड में भी घना कोहरा देखे जाने की संभावना है।

साथ ही, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 से 26 नवंबर के दौरान देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जिससे यात्रा में दिक्कत हो सकती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440