बारात की कार हादसे का शिकार, दो युवकों की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रूड़की। उत्तराखंड में रूड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टांडा भनेड़ा गांव से पाड़ली गुर्जर जा रही बारात की कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है

हादसे की जानकारी मिलते ही राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। जहां डॉक्टरों ने गुलशेर और अरशद को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, और बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े - बड़े व्रत-पर्व भी पड़ेगें

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि हादसा कार के अनियंत्रित होने के कारण हुआ है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440