पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन करने का स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के समस्त पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन करने पर उत्तरांचल वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उत्तराखंड वाल्मीकि स्वच्छ कार संयुक्त मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व चेयरमैन उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग भगवत प्रसाद मकवाना को पुष्प भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री मकवाना के नेतृत्व में कई सफाई कर्मचारी संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल 5 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला था। मुख्यमंत्री श्री धामी ने संयुक्त मोर्चा को पर्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन 500 रुपये बढ़ाने का आश्वासन दिया था। बहुत ही हर्ष का विषय है की मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल के प्रारंभ में ही मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी करने की घोषणा की। जिससे समस्त पर्यावरण मित्रों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 21 जुलाई 2026 का भविष्यफल

आभार प्रकट करने वालों में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, उत्तराखंड प्रदेश के प्रमुख महामंत्री मदन वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री राजीव राजौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खरवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू गहलोत, भाजपा महानगर जाति मोर्चा के महामंत्री संदीप चौहान, शुभम, जिला मंत्री एससी मोर्चा उधम सिंह नगर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट में जनकल्याण शिविर: 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 260 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440