हल्द्वानी राजकीय महिला चिकित्सालय में करंट से वेल्डिंग कर्मी की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजकीय महिला चिकित्सालय में काम कर रहे एक वेल्डिंग कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। Current accident in Haldwani Government Women’s Hospital

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद पाखवाड़ा निवासी 18 वर्षीय निजाम पुत्र मुसाहिद अपने बड़े भाई जाहिद के साथ वेल्डिंग का कार्य करता था। यह दोनों एक ठेकेदार के जरिए यहां महानगर के राजकीय महिला चिकित्सालय की ओपीडी में फाइबर लगाने का काम मिला था। बीते दो दिन पूर्व ओपीडी में दोनों ने काम शुरू किया था। शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे ओपीडी में दोनों कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कार्य करने के दौरान बार-बार वेल्डिंग मशीन का तार प्लग से निकल जा रहा था। जिस कारण कार्य करने में दिक्कतें आ रही थी। जब जाहिद तार को प्लग में लगाने गये और प्लग ऑन करते ही दूसरी तरफ निजाम ने द्वारा वेल्डिंग मशीन को गलत साइड से पकड़ने पर उसे कंरट लग गया। इस कंरट से वह जोर से जमीन गिर पड़ा। जाहिद के शोर से चिकित्सालय स्टाफ भी वहां पहुंच गये। शीघ्र ही पीआरडी जवानों ने एंबुलेंस की मदद से निजाम को बेस चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। इधर मेडिकल चौकी में तैनात एसआई अकील अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर भाजपा का दांव, नैनीताल के दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवार; 16 अक्टूबर को मतदान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440