टैंकर में छिपाकर ला रहे थे 60 पेटी अवैध शराब, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद में क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट को शांतिपूर्ण ढ़ंग से निपटाने के लिए चलाये जा रहे अवैध नशे के खिलाफ अभियान के अन्तर्गत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान टैंकर में छिपाकर लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट को लेकर पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। इस क्रम में बीती रात कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम टीपीनगर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस बीच रूद्रपुर की ओर से आ रहे बगैर नंबर के टैंकर को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 60 पेटी (720 बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने टैंकर सवार लच्छू अहिरवार निवासी छत्तरपुर मध्यप्रदेश व नवीन निवासी सोनीपत हरियाणा से उक्त विषय में पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि पकड़े गये तस्करों ने पूछताछ में बताया कि दोनों उक्त शराब को हरियाणा से लेकर आते हैं और उनमें फर्जी तरीके से आर्मी व सीएसडी का टैग लगाकर ऊंचे दामों में हल्द्वानी समेत अन्य पहाडी क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी, हेड कांस्टेबल जगदीश भारती, त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल तारा सिंह, नवीन राणा, अशोक रावत, शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरण संरक्षण में 36 वर्षों का अतुलनीय योगदान: डॉ. आशुतोष पंत को “समाचार सच” द्वारा पर्यावरण रक्षक सम्मान से सम्मानित

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440