सोमवती अमावस्या के दिन किन चीजों का करें दान

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। (देहरादून)। साल की आखिरी पौष माह की अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य के कार्यों को बेहद शुभ माना जाता है। इस बार की अमावस्या सोमवार को पड़ रही है इसलिए इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जा रहा है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत रुप से पूजा-अर्चना की जाती है। अमावस्या के दिन पितरों की पूजा करने का विशेष माना जाता है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों का तर्पण और पूजा करते है। सोमवती अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं।

तिल का दान करें
वैसे तो तिल का संबंध शनि देव से माना जाता है। इसके साथ ही, तिल का संबंध पितरों से भी है। आप भी सोमवती अमावस्या के दिन तिल का दान कर सकते है। इससे शनि देव भी प्रसन्न होंगे और पितरों को आशीर्वाद भी मिलेगा। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

जूते का दान करें
सोमवती अमावस्या के दिन जूतों का दान करना भी अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि जूतों के दान करने घर में धन की कमी को दूर करती है। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है और सकारात्मकता भी बनीं रहती है।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

गुड़ का दान करें
इस दिन आप गुड़ का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से पारिवारिक क्लेश दूर होते है। परिवार के बीच में कोई मतभेद चल रहा है तो वह नष्ट हो जाता है और आपसी तालमेल, प्यार और विश्वास अधिक बढ़ता है। घर में शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख

काले वस्त्र का दान करें
सोमवती अमावस्या के दिन काले वस्त्रों को दान करना काफी शुभ होता है। ऐसा करने से घर या घर के सदस्यों को लगी बुरी नजर उतर जाती है। वही, काले वस्त्रों का सोमवती अमावस्या के दिन दान करने से राहु मजबूत होता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440