ताला तोड़ने की योजना बनाते हुए दो चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर का ताला तोड़ने की योजना बना रहे दो युवकों को पुलिस ने आलानकब, चाबी का गुच्छे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान इन्द्रानगर चैक पोस्ट के समीप पार्किंग में कुछ आहट सी पुलिस ने महसूस की वहां पर छापा मारा गया तो दो युवक संदिग्धावस्था में बैठे नजर आए, पुलिस को देख युवक हड़बड़ा गए और इधर उधर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को धर दबोचा तलाशी लेने पर उनके पास से आलानकब व चाबी का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम विशाल थापा पुत्र स्व. गोविन्द सिंह थापा निवासी तुलसीनगर पॉलीशीट व ललित आर्या पुत्र रमेश आर्या निवासी ग्राम बोहरा गांव, अल्मोङ़ा बताया। साथ ही उन्होंने पुलिस को बताया कि वह किसी घर के ताले तोड़ने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नवयुवक संघ परिवार की श्री गणेश उत्सव की धूम, 14 से 19 सितंबर तक होंगे भजन, सुंदरकांड और भव्य धार्मिक कार्यक्रम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440