हल्द्वानी में मोबाइल पर बात करते समय छत से गिरी युवती, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां फोन पर बात करते-करते संतुलन बिगड़ने से एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मामले के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र के डहरिया के सीएमटी कॉलोनी निवासी श्वेता (27) पुत्री नवीन चंद्र उप्रेती मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद छत पर टहल रही थी। इस दौरान वह किसी रिश्तेदार से फोन से बात भी कर रही थी। बताया जा रहा है कि श्वेता ने रेलिंग के पास अपना संतुलन खो दिया सकेजि बाद वह नीचे गैलरी में गिर गई ।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

जब लड़की की चीख पुकार परिजनों ने सुनी तो परिजन और आसपास के लोग आए, लड़की को गंभीर चोट आई थी, परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए लड़की को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने सबको पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440