धामी सरकार में जल्द बड़ा बदलाव! कौन बनेगा मंत्री, किसे लगेगा झटका? इन नामों पर चर्चा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में फिर से हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कर रहे बीजेपी विधायकों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट में खाली पांच पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है।

वर्तमान में मंत्रिमंडल में चार पद पहले से खाली हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ है। कई बीजेपी विधायक इन पदों के लिए अपनी दावेदारी पेश करने में जुटे हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें तो हाल ही में मुख्यमंत्री धामी की दिल्ली यात्रा के दौरान केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर गहन चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलेगी, इस दिशा में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

रविवार को मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस मुद्दे पर सकारात्मक संकेत दिए। भट्ट ने बताया कि रिक्त मंत्रिपदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है और जल्द ही नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।
राजनीतिक हलकों में संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जिन विधायकों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें खजानदास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि धामी अपनी टीम में किन चेहरों को शामिल कर आगामी चुनावों की रणनीति को मजबूत करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440