क्यों महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ लगे होते हैं? जानें क्या है कारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी। बदलते दौर में लड़कियां भी लड़कों की तरह जींस, शर्ट और टी-शर्ट पहनने लगी हैं। क्या आपने ध्यान दिया है कि लड़के और लड़कियों की शर्ट के बटन अलग-अलग साइड में लगे होते हैं। जी हां, यह बात पूरी तरह से सच है अगर आपने इस बात को नोटिस नहीं किया है तो अभी ध्यान दीजिए। दरअसल, लड़कियों की शर्ट में बाईं तरफ जबकि, लड़कों की शर्ट में दाईं तरफ बटन लगे होते हैं।

इस बात को सुनकर आप सोच रहे होंगे कि जब लड़कों की शर्ट मे बटन दाईं तरफ होते हैं तो लड़कियों की शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों होते हैं? इस आर्टिकल में आपको शर्ट के बटन की साइड बदलने की वजह बताते हैं।

महिलाएं दाएं हाथ से खोलती थी शर्ट के बटन
महिलाओं और पुरुषों की शर्ट में बटन की अलग-अलग साइड को लेकर कई तर्क हैं। कहते हैं कि पुरुष शर्ट के बटन खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेते थे। इस वजह से उनकी शर्ट में बटन दाईं तरफ लगाए गए। जबकि, महिलाएं दाएं हाथ से शर्ट के बटन खोलती थीं इसलिए उनकी शर्ट में बाईं तरफ बटन होते हैं।

यह भी पढ़ें -   हरियाली अमावस्या 2026, सूर्य ग्रहण 2026: 12 अगस्त सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, दोपहर में करें पितरों के लिए धूप-ध्यान, छायादार पेड़ का पौधा लगाएं

घोड़े की सवारी से जुड़ा है तर्क
महिलाओं की शर्ट के बटन की अलग साइड को लेकर एक तर्क ये भी है कि पुराने जमाने में महिलाएं घोड़े की सवारी करती थीं। हवा में शर्ट खुल न खुले इसलिए महिलाएं बाईं तरफ बटन वाली शर्ट पहनती थीं। इसके बाद मेकर्स ने महिलाओं के लिए बाईं तरफ बटन वाली शर्ट बनानी शुरू कर दी।

बच्चों को स्तनपान कराने से जुड़ा तर्क
कहते हैं कि पहले पुरुष दाएं हाथ में तलवार रखते थे। जबकि महिलाएं बाएं हाथ से बच्चों को गोद में लेती थीं। इसलिए महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ लगाया गया, ताकि वह दाएं हाथ से शर्ट का बटन खोलकर बच्चे को स्तनपान करा सकें।

यह भी पढ़ें -   16 दिन में खराब हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, 12 घंटे में फिर तैयार! CM धामी ने मौके पर पहुंचकर जांची गुणवत्ता

नेपोलियन से जुड़ा है मामला
महिलाओं और पुरुषों की शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होने को लेकर एक तर्क नेपोलियन से भी जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि नेपोलियन अपने दाएं हाथ को हमेशा शर्ट के अंदर रखता है। उसे दाएं हाथ को शर्ट के अंदर रखना पसंद था। नेपोलियन को देखकर कुछ महिलाएं भी शर्ट के अंदर हाथ डालकर घूमने लगी थीं। इस बात से नेपोलियन बहुत नाराज हुआ और आदेश दिया कि अब से महिलाओं की शर्ट में बटन दाएं की जगह बाईं तरफ होंगे।

महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में अंतर के लिए
एक अन्य तर्क के अनुसार, पहले महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में अंतर होता था। लेकिन फिर महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार दिए गए। जिसकी वजह से महिलाओं और पुरुषों के कपड़े भी एक जैसे होने लगे। इसलिए महिलाओं और पुरूषों के कपड़ों में अंतर बना रहे इसके लिए महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ लगाए गए।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440