पत्नी ने शराब पीने पर टोका, तो पति ने गटका जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/खटीमा। उत्तराखण्ड के खटीमा शहर में रहने वाली एक पत्नी ने पति को शराब पीने पर टोक दिया तो उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसकी हल्द्वानी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गयी। अस्पताल के सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार इस्लाम नगर, नईबस्ती खटीमा निवासी 30 वर्षीय जावेद पुत्र खलील अहमद लंबे समय से परिवार से अलग रह रहा था। उसके चार बच्चे थे। बताया जाता है कि बीते दिवस उसे उसके पिता ने परिवार समेत घर बुलाया हुआ था। पिता के घर जाने की तैयारी के बीच वह शराब पीने लगा तो पत्नी ने उसे टोक दिया। इसके बाद वह पिता के घर तो पहुंच गया। लेकिन वहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। इधर सूचना के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को होगा चुनाव, 25 नवंबर को खत्म हो रहा नरेश बंसल का कार्यकाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440