-पुलिस महानिदेशक ने लिया बनभूलपुरा में लगे कर्फ्यू का जायजा
-डीजी ने सुरक्षाबलों को पूरी तरह से चौकसी बरतने के दिए निर्देश
समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के बनभूलपुरा क्षेत्र में लॉक डाउन के बीच कोरोना संक्रमण के मामले सामने के बाद इसे फैलने से रोकने के लिए लागू कर्फ्यू का बुधवार को पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान डीजी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी और ऐसे किसी भी शख्स को पुलिस नहीं बख्शेगी जो कर्फ्यू के नियम को तोड़ने का प्रयास करेंगे। उनका कहना था कि इस स्थिति में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। ताकि कोरोना संक्रमण का काम तेजी से किया जा सके।
पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कर्फ्यूग्रस्त इस इलाके में स्थिति का मुआयना करते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ क्षेत्र में घूमे। डीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने सुरक्षाबलों को पूरी तरह चौकसी बरतने के निर्देश दिए। डीजी ने अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वह कर्फ्यू का पालन कराने में किसी भी तरह की कोई ढ़िलाई न बरतें। किसी को भी क्षेत्र में निकलने न दें। क्षेत्र के लोगों की मांग पर जरूरत का प्रत्येक सामान उपलब्ध कराया जाय। इस क्षेत्र को जोड़ने वालों सीमाओं पर भी कड़ा पहरा दिया जाय। जिससे कि न तो कोई इस क्षेत्र में आ सके और न ही यहां से कोई बाहर जा सके।
कर्फ्यूग्रस्त इलाके का जायजा लेने के साथ ही डीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने लॉक डाउन का भी सख्ती से पालन कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिये। कहा कि बिना वजह घूमने वाले वाहनों को तत्त्काल कब्जे में लिया जाय, उन्हें सील करने संबंधी कार्यवाही बाद में की जाती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाय, ऐसा कृत्य करते पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाय।
एडीजी कुमार ने इससे पूर्व सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलेभर में लॉक डाउन की समीक्षा भी की। एडीजी ने कहा कि जो लोग अब भी नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल या अन्य इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस आपकी मदद करेगी। लिहाजा, परेशान होने की जरूरत नहीं है।
इस दौरान डीआईजी जगतराम जोशी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ डीसी ढ़ोंडियाल, सीओ शांतनु पाराशर, एसओ सुशील कुमार के अलावा पीएसी व अन्य थानों का फ़ोर्स मौजूद था।
पुलिस जनता के साथ सामंजस्य बिठाकर करे कार्य : अशोक कुमार

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों से रूबरू हुये उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कहा उत्तराखंड में 10 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिनमे देहरादून में 5, हरिद्वार में 4 व हल्द्वानी में एक है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन नियम को तोड़ने वाले 44 लोगो के खिलाफ भी मुकदमें दर्ज किये गए। उन्होंने जनपद पुलिसकर्मियों से जनता के साथ सामंजस्य बिठाकर कार्य करने की बात कही। डीजीपी ने कहा कि मुंबई में जिस तरह के हालात बने हुए हैं, उन पर कोई भी किसी प्रकार की टिप्पणी सोशल मीडिया में न करे।
एक सवाल के जवाब में पुलिस महानिदेशक लॉयन ऑर्डर अशोक कुमार ने कहा कि मीडिया को कवरेज करने के दौरान पुलिसकर्मी अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तैयारी तरह पालन करे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


