युवक पर लगाया महिला ने ब्लैकमेलिंग का आरोप, वीडियो वायरल करने की देता है धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवक पर महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि पैसे ना देने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार रामपुर रोड निवासी महिला ने कहा है कि रिश्तेदारी के कारण दुगखोला, अल्मोड़ा निवासी सागर बिष्ट उर्फ भानू का उसके घर आना-जाना था। वह उसे जबरन गिफ्ट और पैसे भी भेजता था। इसके चलते उनके आपसी संबंध बढ़ गये। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि भानू ने उसे नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच जब मई माह में उसके पति की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह दिल्ली जाकर जॉब करने लगी। इस दौरान भानू ने उससे एक लाख रूपए की मांग की ना देने उसके ऊपर तेजाब डालने और अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी देने लगा। महिला ने यह भी आशंका जताई है कि भानू ने ही उसके पति की दुर्घटना करवा कर हत्या की है। पीड़िता ने आरोपी से जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने देहरादून पहुंचा श्रीलंका का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440