अलग – अलग स्थानों से महिला व किशोरी लापता, परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अलग-अलग स्थानों से एक महिला व किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन करी लेकिन सुराग ना लगने पर उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है।
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी पवन कुमार ने कहा है कि उसकी पत्नी ज्योति (20) बीती 25 अक्टूबर को मुरादाबाद से हल्द्वानी आने के लिए बस में सवार हुई। लेकिन यहां नहीं पहुंची। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है।
वहीं एक किशोरी भी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। विहारी कॉलोनी मंडी निवासी उषा देवी ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री राधा बीती 10 नवम्बर की प्रातः अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। संभावित स्थानों में तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उसने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापताओं की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   सेवानिवृत्ति के बाद भी निभा रहे समाज का फर्ज! चार वरिष्ठजनों ने दूरस्थ गांव के नन्हे बच्चों की मुस्कान बनकर जीता दिल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440