25.4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 25.4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला को गिरतार किया हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गिरतार महिला के पति ने ही उसे स्मैक विक्रय करने के लिए दी गई थी। महिला का पति पूर्व में चोरी एवं देह व्यापार के अभियोग में कई बार जेल जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी के द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं मादक पदार्थों व शराब की तस्करी रोकथाम एवं इसमें लिप्त तस्करों की गिरफ्तारी के क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग व सत्यापन कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों मे चैकिंग की गई।

चैकिंग के दौरान भंडारी तिराहा दून यूनिवर्सिटी रोड से चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक महिला को सन्दिग्धता पर पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया। पकडी गयी महिला द्वारा अपना नाम गुलशन खान पत्नी राशिद खान निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष बताया। पकड़ी गयी महिला के कब्जे से 25.4 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने गिरतार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना नेहरू कॉलोनी मे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति राशिद खान द्वारा उसे स्मैक विक्रय करने के लिए दी गई थी। लॉक डाउन में स्मैक महंगे दामों में बिकने के कारण लालच में आकर स्मैक विक्रय कर रही थी। राशिद खान पूर्व में चोरी एवं देह व्यापार के अभियोग में कई बार जेल जा चुका है। आरोपी महिला को गिरतार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक आशीष रावत, पुलिस कांस्टेबल हितेश, पुलिस कांस्टेबल विजय, महिला कांस्टेबल प्रीति, महिला कांस्टेबल राजबाला शामिल थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440