पुलिसकर्मी बताकर महिला को ठगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पटेलनगर थाना इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर ठगी करने की अनोखी घटना सामने आई है। देहरादून के बंजारावाला इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर पहुंच कर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला विमला जसोला से कंगन व चेन उतरवा ली। बदमाशों ने महिला से कहा कि वो पुलिस कर्मी है ओर सुरक्षा में तैनात हैं। बदमाशों ने महिला को विश्वास में लेने के लिए पहले अपने ही एक परिचित पुरुष से भी चेन उतरवाकर भरोसा हासिल किया था। कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि ठगों की बाइक चिन्हित कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440