नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना प्रेमनगर की नंदा चौकी में युवक द्वारा नौकरी का झासा देकर एक महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रेप करने के बाद महिला को बेहोशी की हालत में वहां छोड़कर फरार हो गया था। पीड़िता के पति की तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता के पति ने तहरीर में बताया है कि उसकी पत्नी सिद्धार्थ नाम के एक युवक को जानती थी। सिद्धार्थ सेलाकुई में नौकरी करता है। सिद्धार्थ ने उनकी पत्नी को फोन कर नौकरी लगवाने की बात कही। उसने 18 मार्च को पीड़िता को बायोडेटा के साथ अपने पास बुलाया। उसके बाद पीड़िता 18 मार्च को आरोपी सिद्धार्थ से मिलने गई तो वो अपने साथ पीड़िता को सेलाकुई की तरफ ले गया।

तहरीर में आरोप है कि सिद्धार्थ ने रास्ते में खाने और पीने के समान में नशीला पदार्थ मिला कर पीड़िता को दे दिया। पीड़िता बेहोश हो गई। इसके बाद सिद्धार्थ ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में नंद की चौकी के पास स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन पीड़िता को हल्का होश आया तो पीड़िता होटल से बाहर निकली। पीड़िता नंद की चौकी के पास लावारिस घूम रही थी। तब उसको तलाश कर रहे पति ने देख लिया और उसको इलाज के लिए अस्पताल ले गया।
इधर थाना प्रेम नगर प्रभारी कैलाश चंद्र कहना है कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया गया है। मामले की जांच के उपरान्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खड़गे मंच ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सचिवालय कूच से गरमाई देहरादून की सियासत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440