छः वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को महिला उपनिरीक्षक ने गिरफ्तार किया, भेजा जेल

खबर शेयर करें

Woman sub-inspector arrested warranty accused absconding for six years, sent to jail

समाचार सच, हल्द्वानी। छः वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को लालकुंआ महिला उपनिरीक्षक ने टीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार फरार वारंटियों के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत लालकुंआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 रजनी आर्या, कानि0 रामचन्द्र प्रजापति व हो0गा0 गणेश पाण्डे के द्वारा न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के वारंटी सोनू पुत्र स्व0 करन सिंह बहादुर निवासी नगीना कालोनी फरार चल रहा रहा था। अभियुक्त का न्यायालय से धारा 82 व 83 सीआरपीसी के अंतर्गत वारंट जारी किया गया था। वर्ष 2017 से फरार चल रहा था को जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों में लगातार दबिश दी जा रही थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा था पुलिस ने आज उसे उसकी बहन विमला देवी निवासी 02 किमी वीआईपी गेट के पास से गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चाकू से हमला… गंभीर चोट… फिर भी नहीं छोड़ा हौसला! भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की दुनिया में चर्चा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440