घर से बैंक जाने को निकली महिला लापता, परिजनों ने लगायी पुलिस से गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला लापता हो गयी है। उक्त महिला घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल, 25 जुलाई को देशभर के कलाकार करेंगे सुरों का संगम

पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में लाइन नंबर 16, कब्रिस्तान गेट बनभूलपुरा निवासी घनश्याम कश्यप द्वारा कहा गया है कि उसकी भाभी सुशीला देवी 12 अक्टूबर को बरेली रोड स्थित केनरा बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली। लेकिन घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर उसने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, CM धामी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440