पोस्ट कार्ड भेजती महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ सोये हुए मोदी और योगी को जगाने के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आहवाहन पर महिला कांग्रेस द्वारा मोदी, योगी को पोस्ट कार्ड के माध्यम से जगाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज महिला कांग्रेस देहरादून द्वारा कमलेश रमन के नेतृत्व मे घंटाघर पोस्ट ऑफिस से मोदी एवं योगी को नींद से जगाने के लिए पोस्ट कार्ड भेजे गए। इस अवसर पर कमलेश रमन ने कहा कि प्रतिदिन अखबारों मे महिला उत्पीड़न, बलात्कार, हत्या के मामले सामने आते हैं। हद तो तब हो जाती है जब भाजपा सरकार पीड़ित को न्याय दिलाने के बावजूद अपराधियों के समर्थन मे उतर आती है। जैसा अभी हाथरस, झांसी के प्रकरण मे देखा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना तो दूर की बात है, पीड़ित के चरित्र का ही चीर हरण करना शुरू कर देते हैं। पीड़िता को मरने के बाद भी घिनोने बयान देकर पुनः उसका बलात्कार किया जाता है। मोदी एवं योगी की चुप्पी साफ बताती है कि महिला सुरक्षा, महिला सम्मान भाजपा की प्राथमिकता नही है। इस मौके पर मीना रावत, अनुराधा तिवाड़ी, सविता सोनकर पार्षद, बबिता, पुष्पा पंवार, अनिता सिंह, मुकेश सोनकर अकील अहमद विमला देवी, राम प्यारी, नूरजहां आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   नैनीतालः खुटानी में खौफनाक मंजर, बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, सुरक्षित में जुटा वन विभाग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440