हल्द्वानी में महिला से पर्स छीना कर भागा बदमाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला से बदमाश ने पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित महिला द्वारा दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र लाइन नम्बर 16 निवासी शाने आलम द्वारा दी तहरीर में उनका कहना है कि बीते 25 अगस्त को उनकी पत्नी गौजाजाली में अपने रिश्तेदार के घर गयी थी। जब वह वापस आ रही थी। रास्ते में शनि बाजार गेट के सामने गली में एक युवक उनकी पत्नी का पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में मोबाइल फोन, कुछ सोने के जेवरात व नगदी रखी हुई थी। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सूर्य ग्रहण के दिन जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440