
समाचार सच, हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के मनोरंजन हेतु खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अध्यक्ष बीना मथेला, मुख्य अतिथि डॉ प्रभा पंत विशिष्ट अतिथि ऋतु रखोलिया एवम पर्यावरण विद मदन सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तद्पश्चात गीता मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना गाकर खेलकूद प्रतियोगिता शुरूआत की गयी।
यहां कमालुवागांजा स्थित गुरूकुल परिसर में आयोजित अंताक्षरी में फुट हिल सिटी प्रथम, पंजाबी ग्रुप द्वितीय, हाइडिल ग्रुप तृतीय स्थान पर रही। जबकि रस्साकस्सी में पंजाबी ग्रुप प्रथम, फुट हिल सिटी द्वितीय, और बोरा कॉलोनी तीसरे स्थान पर रही। जबकि मां गिरिजा विहार ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इधर कुर्सी दौड़ मैं नवनीत कौर प्रथम, अनिता धामी द्वितीय, मीना जोशी तृतीय रही। नींबू चम्मच दौड़ में मंजू जोशी प्रथम, उमा चिलवाल द्वितीय, उमा तितगाई और सरनजीत कौर तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही 20 महिलाओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पुरस्कार जीते।
समिति के अध्यक्षा विद्या महतोलिया ने मुख्यअतिथि व समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह समिति द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता महिलाओं के मनोरंज के उद्देश्य से किया गया है। समिति समय पर महिलाओं उत्थान के लिये कार्यरत रहती है। पर्यावरण मदन सिंह बिष्ट द्वारा पर्यावरण की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन एंकर एवं पत्रकार रिम्पी बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक परमजीत सिंह पम्मा, उपाध्यक्ष नंदा पांडे, सचिव पूर्णिमा रजवार, गीता पाल, माया उप्रेती, भावना कांडपाल, कैप्टन शोभन सिंह, दीपा जोशी, गीता नेगी, अनिता धामी, सरबजीत कौर, सुनीता शर्मा, कमला परगाई आदि समिति की पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रही।

इधर सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा श्रीमती माया उप्रेती को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि माया उप्रेती जी द्वारा कोरोना काल में पति को खोने के बावजूद अपने को मजबूत किया और समाज में निस्वार्थ भाव से काफी लोगो की मदद की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष नंदा पांडे, सचिव पूर्णिमा रजवार, मोहिनी रावत, रिंपी बिष्ट, गीता उप्रेती आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440